चार केंद्रीय मंत्री हिमाचल में करेंगे अनुलोम विलोम

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 हिमाचल को योगा करवाने 4 केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नालागढ़ किला से लोगों को योग करवाएंगे। वहीं कांगड़ा किला से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोगों को योग करवाएंगे। इसक ेअलावा अटल टनल और पराशर झील में भी योग क्रियाएं होंगी। पराशर झील में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कृष्ण राव कराड़ मौजूद रहेंगे जबिक अटल टनल रोहतांग में केंद्रीय गृह एवं युवा मामलें एवं खेल मंत्री नितिश प्रमाणिक मौजूद रहेंगे।


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 21 मई को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 75 जिलों में केंद्रीय मंत्रियों की डयूटी लगाई गई है। इनमें से चार जिले हिमाचल प्रदेश मेें भी चिहिन्त किए गए हैं। यहां पर केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस वर्ष अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रखा गया है। वहीं आयुष विभाग ने 15 दिन पहले हिमाचल प्रदेश में योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थय केंद्रो पर योग क्रियाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। आयुष विभाग ने प्रदेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 5 लाख लोगों को योगा करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सभी हितधारकों के सहयोग से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। राज्य में यह दिवस 120 प्रमुख स्थानों के अलावा 1200 ग्रामीण स्थलों पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक मनाया जाएगा। आयुष विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ भाग लेंगे।

विधानसभा क्षेत्रों में विधायक रहेंगे मौजूद
आजादी का अमृत महोत्सव के दृष्टिगत इस आयोजन के दौरान अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और जन प्रतिनिधियों से संबंधित जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को हिमाचल प्रदेश में 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि योग से मानवता का कल्याण हो सके।

  • विनय सिंह, निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश
Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share