राजधानी में जमकर बरसें बादल, ढाई घंटे तक बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बीच सोमवार को राजधानी शिमला में बादल जमकर बरसतें। शिमला में करीब ढाई से 2 घंटे मूसलाधार बारिश का दौर चलता रहा। करीब साढ़े 3 बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और शाम करीब साढ़े 6 बजे बारिश का क्रम था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार शाम को प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इस बीच राजधानी शिमला में जमकर बारिश हुई हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि हिमाचल में अब 14 सितंबर तक मौसम लगभग साफ बना रहेगा। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं 15 सिंतबर के बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। 15 सितंबर को प्रदेश में फिर से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर तीसरे सप्ताह के बाद हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रभाव कम होना शुरू हो हो जाएगा और करीब चौथे सप्ताह तक हिमाचल से मॉनसून वापिस चला जाएगा।


वहीं हिमाचल प्रदेश में मॉनसून से नुकसान का दौर अभी भी जारी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मानसून जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बना है। भारी बरिश के कारण प्रदेश में 332 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बीच विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में 643 लोग घायल भी हुए, जबकि 12 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

भारी बरिश के कारण 777 मवेशी भी मारे गए हैं। इस बीच 806 गोशाला बरसात में ढह गईं। 1200 से ज्यादा कच्चे और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बरसात के कारण पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 980.84 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। जल शक्ति विभाग को 831 करोड़ की चपत लगी है। ऊर्जा विभाग को 221 करोड़, शहरी विकास विभाग को 212, ग्रामीण विकास विभाग को 167, कृषि विभाग को 728 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।

बारिश से लौट आई ठंडक

प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंडक लौट आई हैं। बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई गई हैं। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 14 .8 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 18.7 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 17.1 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 11 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 18.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 22 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 11.5 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 13.1 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 19.6, हमीरपुर में 20.8 और बिलासपुर जिला में 22 डिग्री अधिकतम तामपान दर्ज किया गया हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share