HRTC को वित्तीय घाटे से उबारेगी हिमीचल सरकार: मुख्यमंत्री

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को वित्तीय घाटे से उबारने के लिए प्ररदेश सरकार निगम में व्यापक सुधार लाएगी। परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन व्यापक सुधारों से निगम को आत्मनिर्भर बनाने, बेहतर वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाने के साथ कर्मचारियों व पेंशनरों को समय पर वेतन-पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधार प्रक्रिया के तहत सरकार निगम में चालकों और परिचालकों के रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं निगम में चरणबद्ध तरीके से डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) में बदला जा रहा है। वर्तमान में निगम के बेड़े में पहले से ही 95 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं और निकट भविष्य में इनकी संख्या में और वृद्धि की जाएगी।

HRTC के बेडे़े में शामिल होंगी टाईप-1 ईलैक्ट्रिक बसें

सुक्खू ने कहा कि HRTC के लिए 75 टाइप-1 ई-बसें खरीदने की योजना पर भी काम चल रहा है। जिसकी निविदाएं पहले ही जारी कर दी गई हैं। इसके लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) अगले माह तक जारी होने की उम्मीद है। इन 75 ई-बसों के लिए मार्गों की पहचान कर ली गई है और चार्जिंग स्टेशनों सहित आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, निगम ने 225 डीजल बसों को टाइप-2 ई-बसों से बदलने के लिए मार्गों की पहचान की है।

प्रदेश भर में स्थापित होंगे ग्रीन कॉरिडोर

प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे ग्रीन कॉरिडोर दर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को ग्रीन ऊर्जा राज्य में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य का लक्ष्य ई-वाहनों के संचालन में आदर्श स्थापित करना है। वहीं इन वाहनों के संचालन के लिए प्रदेश में छह ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा देना सरकार की रणनीति का हिस्सा है।

जल्द तैयार होगा हमीरपुर बस पोर्ट

बैठक के दौरान हमीरपुर में प्रस्तावित बस पोर्ट की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बस पोर्ट हिमाचल प्रदेश बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (HPBSMDA) द्वारा अगले दो वर्षों के भीतर तैयार किया जाएगा। साथ ही हमीरपुर जिले के नादौन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए परिवहन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए समर्थन व्यक्त किया।
उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share