बैकडोर से भर्तियां करवाने के लिए जानी जाती है कांग्रेस : जयराम

शिक्षकों की अस्थाई भर्ती के लिए तैयार किए गए प्रपोजल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा बैकडोर से भर्तियां करवाने के लिए जानी जाती है।

कांग्रेस सरकार में मेरिट को इग्नोर और चिटों पर भर्तियां करवाई जाती है। हाल ही में कैबिनेट सब कमेटी ने जो प्रपोजल तैयार किया हैं, उससे साफ झलकता है कि सरकार मेरिट को इग्नोर करके बैकडोर से भर्तियां करवाना चाहती हैं।

जयराम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन पहले सरकार के एक मंत्री केबिनेट सब कमेटी के प्रपोजल को ब्रीफ करते हुए बताते हैं, कि शिक्षकों की अस्थाई भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर दिया गया है। अब केबिनेट में प्रपोजल पास किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षक निदेशक की ओर से तैयार किए प्रपोजल में यह भी दर्शाया गया है कि शिक्षकों की अस्थाई भर्ती के लिए 74 करोड़ 90 लाख के बजट की आवश्यकता होगी।

वहीं जब हिमाचल के बेरोजगार युवा इस पर अपना विरोध जताते हैं तो फिर मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है, लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही सारी भर्तियां की जाएगी।

जयराम ने सवाल उठाया कि अगर लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही भर्तियां करवानी हैं तो फिर यह सारी प्रक्रिया क्यों की गई।

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के समय में खोले गए 920 दफ्तरों को कांग्रेस सरकार ने बंद किया।

अब मुख्यमंत्री उन्हीं दफ्तरों को अपने नाम से खोलने की घोषणा कर रहे हैं।उनका दावा है कि हाल ही में बद्दी में मुख्यमंत्री ने बीडीओ व एसडीएम कार्यालय को खोलने की घोषणा की।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share