मॉनसून: तीन दिन बारिश का दौर, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मॉनसून फिर सक्रिय होने वाला हैं। प्रदेश में 3 दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं। 21 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं, जबिक 22 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है।

ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 घंटों के दौरान नेहरी में 119, धर्मशाला व हमीरपुर 16-16, गोहर 12, जोगिंद्रनगर और राजगढ़ में 6-6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उधर, राज्य आपदा संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गुरुवार सुबह तक प्रदेश में 83 सडक़ें ठप थीं। इसके अलावा 31 बिजली ट्रांसफार्मर व नौ पेयजल परियोजनाएं भी बाधित हैं। शमला में न्यूनतम तापमान 17.3, सुंदरगनर 22.7, भुंतर 22.1, कल्पा 12.6, धर्मशाला 19.4, ऊना 24.6, नाहन 23.1, केलांग 11.1, पालमपुर 20.0, सोलन 20.4, मनाली 16.2, कांगड़ा 23.6 , मंडी 23.5, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 23.4, चंबा 20.8, डलहौजी 16.4, पांवटा साहिब 26.0 और रिकांगपिओ में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डलहौजी में अधिकतम तापमान 23.5, कुकुमसेरी 30.4, केलांग 27, चंबा 31.1, कांगड़ा 32, पालमपुर 25.9, हमीरपुर 30.2, सुंदरनगर 32.2, ऊना 34.6, बिलासपुर 33.8, कल्पा 25.2, शिमला 24 और सोलन में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू जिले में भूस्खलन से अभी भी 42 सडक़ों पर यातायात ठप है। इसके चलते बागवानों ने बंजार, गुशैणी, पेखड़ी समेत अन्य क्षेत्रों में सेब तुड़ान फिलहाल रोक दिया है।

इन ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग बंद रहने से पेड़ों से निकाला गया सेब भी पेटियों में खराब हो रहा है। बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान है। वहीं, कुछ बागवान भूस्खलन वाले स्थान से मजदूरों की सहायता से सेब की पटियों को दूसरी ओर निकाल रहे हैं। जिसके उन्हें अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।

1130 करोड़ का नुकसान, 213 मौतें

हिमाचल में मॉनसून से नुकसान का दौर जारी हैं। प्रदेश में मॉनसून के कारण अब तक कुल 213 लोगो की मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 393 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश में मॉनसून के कारण अब तक कुल 1130 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका हैं। पीडब्लयूडी को सबसे ज्यादा 647 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। वहीं जलशक्ति विभाग को मॉनसून के कारण 462 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। प्रदेश में 66 सडक़ें और 27 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share