प्रियंका गांधी ने रिज मैदान पर आम लोगों के बीच की सैर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने शिमला के ऐतिहासिक माल रोड में चहलकदमी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद शिमला में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के लोगों और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी बलकी जनता अपने मुद्दों पर बात करना चाहती है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच इस तरह से पहली बार आईं। साथ ही उन्होंने माल रोड पर सैर कर लोगों का अभिनंदन किया।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share