हिमाचल में आज से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम करवट बदलेगा। 20 और 21 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार भी है। वहीं सोमवार को प्रदेश में धूप खिली रही। बारिश से पहले हिमाचल में गर्मी का प्रकोप चर्म पर है। ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है इसके अलावा कई जिलो में तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया है।


20 और 21 को बारिश की होने से प्रदेश में पिछले करीब 2 महीनों से चल रहा ड्राई स्पेल समाप्त हो सकता है। हालांकि प्रदेश में बीते दिनों में कई क्षेत्रों में बारिश की बौछारे हुई हैं, लेकिन प्रदेश में चल रहा ड्राई स्पेल अभी भी बरकार है। ड्राई स्पेल के कारण किसानों व बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राई स्पेल के कारण प्रदेश में वॉटर सप्लाई की कई स्कीमें प्रभावित है। प्राकृतिक स्त्रोतों में पानी की कमी के कारण वाटर सप्लाई की स्कीमें प्रभावित है। इससे जहां कई कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत भी देखी जा रही हैं, तो वहीं पर सिंचाई के लिए पानी की कमी भी हो रही है।

पानी की कमी के कारण मटर, आलू, फूल गोभी फ्रास बीन्स व अन्य फसलें सूखने के कगार पर है। वहीं बागवानी पर भी खतरे के बादल है। हवा में नमी होने के कारण सेब के बागीचों में पाऊडरी मिल्डयू समेत कई तरह के रोग पनप रहे है। वहीं कई स्थानोंं पर सेट हुए सेब के फ्रूट भी गिर रहे है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में बारिश होती हैं, तो प्रदेश के किसानों व बागवानों को राहत मिल सकती है। वहीं सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलोंं में धूप खिली रही। धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप भी जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान फिर से 42 डिग्री को पार कर गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 36.2, भुंतर में 34.8, कल्पा में 21.7, धर्मशाला में 35, नाहन में 35.5, केलंग में 18, पालमपुर में 30.6, सोलन में 35.0, मनाली में 25.2, कांगड़ा में 36.4, मंडी में 36.2, बिलासपुर में 37, हमीरपुर में 36.4 और चंबा में 35.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share