भाजपा ने हल की शिमला शहर में पानी की समस्या : राजीव बिंदल

नगर निगम चुनावों के लिए शिमला में सभी पार्टियों का प्रचार जोरों से चल रहा है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पंथाघाटी में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला को स्मार्ट सिटी केंद्र सरकार की देन से मिली है। इसके अंतर्गत जितना भी पैसा शहर को मिला है उसमें कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केवल केंद्र सरकार की योजना का एक बड़ा भाग है, जिसके अंतर्गत शिमला शहर में जो चौमुखी विकास हुआ है, वह केवल भाजपा नेतृत्व की मेहनत का स्वरूप है। भाजपा के नेतृत्व में शिमला शहर में कभी पानी की कमी नहीं आने दी है, एक शहर के लिए पानी सबसे बड़ी सुविधा है जोकि भाजपा को नेतृत्व सशक्त बनाता है।

बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना सादते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 झूठी गारंटियां जनता के बीच रखी थी जिस में से कोई भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। अब नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और भी पूरी ना होने वली गारंटियां लाने वाली हैं।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share