पर्यटन निगम के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देगी सरकार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को राज्य सरकार संशोधित वेतनमान देगी। यह वेतनमान अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से पर्यटन निगम के 1300 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं सरकार पर इससे 12.40 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा।  

सोमवार को पर्यटन निगम के निदेशक मंडल की 158 वीं बैठक के दौरान  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई। न्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि कर्मचारियों को उनका बकाया समय पर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के दौरान 45.91 करोड़ रुपये की आय और लगभग 11.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम विभिन्न श्रेणियों में आवश्यकता आधारित श्रम शक्ति को काम पर रखने के लिए अधिकृत किया जाएगा ताकि होटल इकाइयों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन इकाइयों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

मुख्यमंत्री ने निगम की कार्यप्रणाली में व्यावसायिकता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आदि के माध्यम से प्रेरित कर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को खाद्य उत्पादन व सेवा आदि में निपुणता के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम के उपक्रमों के प्रचार के लिए वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाया जाना चाहिए। इस बैठक में मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share