10 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे सैहब कर्मी


शिमला शहर में घर से कूड़ा उठाने और शहर की सफाई का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों और नगर निगम में ठन गई है। नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में कर्मचारियों ने धरना भी दिया। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों के काफी पद खाली हैं। सफाई कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन इनके पद नहीं भरे जा रहे।

नगर निगम पद भरने के बजाय आउटसोर्स से कर्मचारी रखा रहा है जबकि इन पदों को सैहब सोसायटी से भरा जाना चाहिए। गौरतलब है कि सोसायटी के कर्मचारी भी कई सालों से शहर की सफाई व्यवस्था संभाले हुए हैं। कोरोना काल में भी सैहब कर्मचारियों ने बाखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। सैहब कर्मचारियों ने कहा कि निगम को इन सब बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो वे 10 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share