सत्ता में आते ही अपना वादा भूली कांग्रेस : करूणामूलक संघ

करूणामूलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों से किया वादा भूल गई है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही, करूणामूलक आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाएगी।

उनका कहना है कि वर्तमान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वादा किया गया था कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी सभी परिवारों को बिना शर्त एकमुशत नौकरियां दी जाएंगी। प्रदेश सरकार को बनाने में करुणामूलक परिवारों का भी विशेष योगदान रहा। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है तो सरकार करुणामूलक् परिवारों के बलिदान को भूल चुकी है। अब प्रदेश सरकार को करुणामूलक् आश्रितों का दुख नही दिख रहा है

उनका कहना है कि बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा करुणामूलक पॉलिसी में बदलाव लाने की घोषणा की गई। अजय कुमार ने मांग उठाई है कि सरकार बिना पैंशन से छेड़छाड़ किए बिना करुणामूलक नौकरिया बहाल करें। क्योंकि जब किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके परिवार से कोई एक सदस्य करुणामूलक नौकरी के लिए आवेदन करता है तो उस परिवार की पेंशन एक तिहाई हो जाती है। अब प्रदेश सरकार एक तिहाई पेंशन पर कैंची न चलाएं।

क्या है मांगे

  • आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए
  • 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए
  • एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए
  • वित विभाग के द्वारा रेजेक्टेड केसों को कंसिडेर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए
  • रेजेक्टेड केसों को दोवारा कंसिडेर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए 7
  • क्लास-3 व क्लास-4 में 5 प्रतिशत कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए।
  • योग्यता के अनुसार क्लास-3 व क्लास-4 के सभी श्रेणियों के सभी पदों में नोकरियां दी जाए
  • जिन विभागों में खाली पोस्टें नही है उन केसों को अन्य विभाग में शिफ्ट करके नोकरियाँ दी जाए
  • समस्त करुणामूलक परिवारों को क्लास-सी व क्लास -डी में मई माह से नियुक्तियां दी जाए।
Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share