मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ की बैठक

शिमला नगर निगम चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी 34 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ एक बड़ी बैठक की है।

मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि 100 दिन के छोटे से कार्यकाल में उनकी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के बहुत से काम किए हैं।

कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी गई है और 3 फ़ीसदी महंगाई भत्ते को देने का ऐलान भी कर दिया है।वेतन आयोग के एरियर को लेकर भी राज्य सरकार जल्द फैसला लेने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सूखाश्रय स्कीम लाई गई है, जबकि राज्य में पर्यावरण की रक्षा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की पॉलिसी लांच की गई। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा कि सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर लोगों से वोट मांगे जाएं।

एटिक फ्लोर को हैबिटेबल करने की अनुमति

मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों से शिमला में एटीक को हैबिटेबल बनाने के फैसले की जानकारी भी लोगों को देने के लिए कहा।

राज्य सरकार ने शिमला में किसी भी भवन की छत वाला एटिक फ्लोर अब रहने के काम में इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रचार के बहाने इसकी जानकारी भी लोगों को दी जाए।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share