बिना शर्त करूणामूलक आश्रितों को नौकरी दे सरकार

करूणामूलक संघ का प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई है कि करूणाामूलक आश्रितों को सरकार बिना शर्त के नौकरी प्रदान करें। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि सरकार बनते ही इन परिवारों को बिना किसी शर्त से करुणामूलक नौकरियां दी जाएंगी।

प्रदेशाध्यक्ष का कहना है प्रदेश सरकार जल्द से जल्द करुणामूलक संघ राज्य कार्यकारिणी की अधिकारिक लेवल पर मीटिंग करवाएं। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी शामिल हो।

उनका दावा है कि जिस पर उद्योग मंत्री ने करुणामूलक संघ के पदाधिकारियों से वार्तालाप के दौरान कहा कि पिछली कैबिनेट में भी करुणामूलक नौकरियों के विषय को लेकर मुख्यमंत्री ब कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा की गई थी। वहीं जल्द इस मुद्दे को प्रदेश सरकार कैबिनेट में लाकर सभी आश्रितों को राहत प्रदान करेगी।

यह मांगे भी उठाई

  • आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए
  • 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए, सालाना आय शर्त को हटाया जाए ्र
  • रिजेक्टेड केस का कंसीडर ने करने की अधिसूचना को रद्द किया जाए
    -क्लास-3 व क्लास-4 में कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए
  • जिन विभागों में खाली पोस्टें नही है उन केसों को अन्य विभाग में शिफ्ट करके नोकरियां दी जाए।
  • योग्यता के अनुसार क्लास-3 व क्लास-4 के सभी श्रेणियों के सभी पदों में नौकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े।
Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share