हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, कल से येलो अलर्ट जारी

हिमाचल के कांगड़ा व मंडी जिला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को तेज आंधी के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के कारण किसानों बागवानों की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं राजधानी शिमला समेत बाकी जिलो में मंगलवार को सुबह के समय तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली ली। कांगड़ा जिले के लंबागांव, शाहपुर, गगल, पालमपुर, थुरल, पंचरुखी व अन्य भागों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान अंधड़ भी चला।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई भागों में 24 मई को भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

वहीं, 25, 26 व 27 मई के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। 28 मई तक प्रदेश कई भागों में मौसम बिगड़ा रहेगा। हिमाचल में मंगलवार को भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। हालांकि शाम के समय मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

  • मंगलवार को प्रदेश के बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.5
  • ऊना 39.4, धौलाकुआं 38.7
  • डलहौजी 25.9
  • चंबा 35.6
  • धर्मशाला 34.2
  • कांगड़ा 37.6
  • सुंदरनगर 37.1
  • भुंतर 35.5
  • सुंदरनगर 37.1
  • बरठीं 38.4
  • कल्पा 24.0
  • रिकांगपिओ 28.7

किसानों बागवानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने से भूस्खलन, खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान हो सकता है। हवा की गति में भी 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार होने का पूर्वानुमान है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने से हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को भी नुकसान हो सकता है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share