हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना मेें अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अब दिन प्रतिदिन बढऩे लगा है। रविवार को प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के ऊना जिला में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना के अलावा हमीरपुर और बिलासपुर जिला में भी तापमान 30 डिग्री को पार गया है। हमीरपुर जिला में अधिकतम तापमान 30.6 और बिलासपुर जिला में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


वहीं राजधानी शिमला में रविवार को तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई। अभी तक जहां सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा था, तो वहीं लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुंदरनगर में 27.9 डिग्री, भुंतर में 27.4 डिग्री, कल्पा में 17.1 डिग्री, धर्मशाला में 27 डिग्री, नाहन में 26.8 डिग्री, केलांग में 6.5 डिग्री, पालमपुर में 24.2 डिग्री, सोलन में 27.8 डिग्री, मनाली में 22 डिग्री, कांगड़ा में 27.2 डिग्री, मंडी में 29.2 डिग्री, डिग्री, चंबा में 26.8 डिग्री, डल्हौेजी में 14.6 डिग्री, कुफरी में 15.5 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।


वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे, तो शिमला का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, सुंदरनगर में 8.6 डिग्री, भुंतर में 7.9 डिग्री, कल्पा में 2.4 डिग्री, धर्मशाला में 13.2 डिग्री, उना में 13.3 डिग्री, नाहन में 16.8 डिग्री, केलांग में -5.1 डिग्री, पालमपुर में 10.5 डिग्री, सोलन में 7.9 डिग्री, मनाली में 5.4 डिग्री, कांगड़ा में 11.9 डिग्री, मंडी में 10.1 डिग्री, बिलासपुर में 12 डिग्री, हमीरपुर में 12.2 डिग्री, चंबा में 9.2 डिग्री, डल्हौजी में 7.8 डिग्री, कुफरी में 8.7 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 11.7 डिग्री, पांवटा साहिब में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

17 मार्च तक साफ रहेगा मौसम

राज्य भर में 17 मार्च तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी नहीं होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में अच्छी धूप खिलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। राजधानी शिमला में धूप खिलने से मोैसम सुहावना बना रहा। मोैसम खुलने के कारण प्रदेश में तपिश अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है। हालांकि प्रदेश में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share