PGI सैटेलाइट सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी: मुख्यमंत्री

ऊना में PGI सैटेलाइट सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दिलवाने के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि PGI सैटेलाइट सेंटर ऊना के निर्माण से ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सैटेलाइट सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वास्थ्य संस्थान का शिलान्यास मार्च, 2018 में किया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है और केंद्रीय मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रदेश सरकार ने FCA और FRA के मामलों में स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए फारेस्ट क्लीयरेंस कंसल्टेंट आर्गनाइजेशन (FCCO) के माध्यम से उपयोगकर्ता एजेंसियों को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। सरकार राज्य के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर विशेष चिकित्सा सेवाएं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है>

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share