श्रीकांत शर्मा होंगे भाजपा के नगर निगम शिमला चुनाव प्रभारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश के विधायक श्रीकांत शर्मा को भाजपा ने नगर निगम शिमला चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्ति किया है। भाजपा के राष्टी्रय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें नगर निगम शिमला के चुनावों का प्रभार दिया है।

इस संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति तत्तकाल प्रभाव से जारी हो गई है।

नगर निगम शिमला चुनावों के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आज नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।

2 मई नगर निगम शिमला के लिए चुनाव होना है और 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित हो गया। वर्ष 2017 में भाजपा ने नगर निगम में पहली बार कब्जा किया था।

ऐसे में अब भाजपा की ओर से नगर निगम शिमला के चुनावों में दबदबा कायम रखना चुनौती होगी। इस चुनौती से लडऩे के लिए भाजपा ने हर संभव कदम उठाने को तैयार है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share