हिमाचल में सुधरने लगा कोविड का रिकवरी रेट


हिमाचल प्रदेश में कोविड की रिकवरी रेट में सुधार होने लगा है। अब कोविड के नए मामलों से ज्यादा रिकवर होने वाले मरीज़ो की संख्या है। रिकवरी रेट में सुधार आने से एक्टिव केस का आंकड़ा भी प्रदेश में घटने लगा है। पहले प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा जहां 5600 के करीब पहुंच गया था तो वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 5402 रह गई है।


राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश में 6147 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से कोविड के 834 नए मामलें आए हैं, जबिक बाकी लोगों की रिपेार्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 2 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हुई है। एक मौत शिमला जिला में हुई है। यहां पर एक 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। यह महिला कोविड के साथ साथ मधुमेह व अन्य बीमारियों से भी पीडि़त थी। इसके अलावा कांगड़ा जिला में 57 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह व्यक्ति कोविड के साथ निमोनिया से पीडि़त था।


वहीं प्रदेश में 1002 मरीज़ कोविड से रिकवर हुए हैं। कोविड के नए मामलों में सबसे ज्यादा मामलें कांगड़ा जिला में हैं। कांगड़ा जिला में 180 नए मरीज हैं। जबिक दूसरे स्थान पर शिमला जिला में 170 मामले हैं। वहीं बिलासपुर में 59, चंबा में 51, हमीरपुर में 95, किन्नौर में 10, कुल्लू में 26, लाहौल स्पीति में 2, मंडी में 143, सिरमौर में 09, सोलन में 63 और ऊना में 36 नए मामलें आए हैं।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा हैं। कांगड़ा में 1227 एक्टिव केस हैं। बिलासपुर जिला में 394 एक्टिव केस है। चंंबा जिला में 303, हमीरपुर जिला में 498, किन्नौर में 88, कुल्लू में 211, लाहौल स्पीति जिला में 42, मंडी जिला में 1027, शिमला जिला में 876, सिरमौर जिला मेें 185, सोलन में 260 और ऊना जिला में 291 एक्टिव हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोविड संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थय विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोविड नियमों का पालन करे। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है। वह वैक्सीनेशन केंद्रो में जाकर वैक्सीन भी लगाए। साथ प्रदेश में 18 से 59 वर्ष के लोगों बूस्टर डोज लगाने के लिए भी अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थय विभाग में 51 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

Total
0
Shares
Related Posts
Total
0
Share